मशहूर टीवी सीरिज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के आखिरी सीजन का प्रसारण 14 अप्रैल से होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2019

लॉस एंजिलिस। मशहूर टीवी सीरिज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है और बहुत जल्द यह आपके टीवी स्क्रीन पर एक बार फिर जान डालेगा। अपने आठवें संस्करण के साथ ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ आखिरी बार 14 अप्रैल से नजर आएगा।

‘एचबीओ’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सोमवार को इस हिट सीरिज के आखिरी सीजन के प्रीमियर की घोषणा की।?नेटवर्क ने इसी के साथ 90 सेकेंड का एक “आधिकारिक टीजर” भी साझा किया जिसके साथ लिखा था, “14 अप्रैल, फॉर द थ्रोन।”

इसे भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर करने वाली इनके साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

आठवें सीजन में छह एपिसोड हैं और प्रत्येक एपिसोड करीब डेढ़ घंटे का है। ‘एचबीओ’ ने पिछले नवंबर में घोषणा की थी कि सीरिज का अंतिम सीजन अप्रैल 2019 में प्रसारित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह