पाकिस्तानी ISI के लिए जासूसी! नूंह का वकील जुटाता था टेरर फंडिंग के लिए पंजाब से पैसा

By Renu Tiwari | Dec 04, 2025

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के नूंह जिले का निवासी एक वकील पिछले तीन महीनों में कथित तौर पर पांच बार पंजाब गया था, ताकि आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए धन इकट्ठा कर सके। एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि पेशे से वकील रिजवान ने आतंकवादी वित्तपोषण में शामिल हवाला कारोबारियों के साथ लगभग 45 लाख रुपये का लेन-देन किया था।

इसे भी पढ़ें: IndiGo की उड़ानें रद्द होने की DGCA ने शुरू की जांच, समाधान योजना का ब्योरा मांगा

इसके बाद, एसआईटी ने पंजाब के जालंधर स्थित मलेशियन पट्टी निवासी अजय अरोड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उस पर हवाला के जरिये रिजवान को पैसे भेजने और लेन-देन में मदद करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने पंजाब के अमृतसर में तीन और संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

पुलिस फिलहाल संदीप सिंह, अमनदीप और जसकरण नाम के तीनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, जिन्हें आठ दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस जांच में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों को रात में अदालत में पेश किया।

PTI Information  

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष