दिल्ली के कालिंदी कुंज में 'काना गिरोह’ का सरगना गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने काना गिरोह’ के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अपराधी की पहचान मदनपुर खादर निवासी आकाश उर्फ ​​काना के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े शाहरुख गिरोह के सदस्य रंजन की तलाश कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी रंजन के साथ चली गई थी। पुलिस ने बताया कि पिछले साल 31 अगस्त की रात आकाश ने रंजन के घर में आग लगा दी थी। 

उन्होंने कहा, यह भी पता चला है कि आरोपी आकाश हमेशा एक भरी हुई पिस्तौल साथ रखता है और बदला लेने के लिए रंजन की तलाश में रहता है। पुलिस ने बताया कि एक टीम गठित की गई और आरोपी को दिल्ली के जैतपुर कालिंदी कुंज रोड से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी अन्य अपराध को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस उपायुक्त ने बताया, उसने गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से भरी हुई एक पिस्तौल, पांच कारतूस बरामद किए।

प्रमुख खबरें

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत