Srinagar से Gulmarg तक छाया सर्दियों का जादू, कश्मीर की ठंडी और धुंध भरी वादियां, बर्फीली सुबहें सैलानियों को बुला रहीं

By नीरज कुमार दुबे | Nov 25, 2025

कश्मीर घाटी इन दिनों शीतलहर की ताज़गी और बर्फीली खुशनुमा ठंड से भर उठी है। न्यूनतम तापमान भले ही शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा हो, लेकिन इसी ठंड ने पूरी घाटी को एक स्वर्गिक रूप दे दिया है, जिसे देखने देश–दुनिया से सैलानी लगातार पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में सोमवार रात तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गया, यह इस मौसम की दूसरी सबसे सर्द और सबसे सुंदर रातों में से एक रही। इससे पहले रविवार को -3.2 डिग्री तापमान ने शहर को एक नर्म, चमकदार ओस और बर्फ़ की परतों से सजा दिया था।

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में MNREGA के तहत काम के दिनों की सीमा 150 दिन की, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वागत किया

हम आपको बता दें कि यह अवधि यात्रियों के लिए बेहद अनुकूल है क्योंकि सड़कें साफ़ हैं, मौसम स्थिर है और वादियां अपनी प्राकृतिक सुंदरता के शिखर पर हैं। यदि आप भी अद्भुत बर्फ़ीले नज़ारे देखना चाहते हैं, स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और विंटर एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, शांत, धुंध से ढकी सुबहें देखना चाहते हैं और डल झील पर जमे हुए किनारों का अनोखा अनुभव लेना चाहते हैं, गर्मागरम कहवा और कश्मीरी व्यंजनों का असली मज़ा लेना चाहते हैं तो चले आये कश्मीर। कश्मीर इस समय सर्दी के सबसे खूबसूरत रंग बिखेर रहा है। अगर आप प्रकृति, बर्फ़, रोमांच और शांति का मिलाजुला अनुभव चाहते हैं, तो कश्मीर घाटी आपकी यात्रा के लिए बिल्कुल तैयार है।

प्रमुख खबरें

Zoho के Sridhar Vembu बोले, AI खर्च बढ़ने के कारण इस साल नहीं बढ़ेगा वेतन

जंतर-मंतर से दूर होते प्रतिरोध के ठिकाने

Delhi High Court का DUSIB को निर्देश, Ramlila मैदान आवंटन के लिए बनाएं पारदर्शी गाइडलाइंस

Rajnath Singh की Czech उप-PM से New Delhi में बैठक, Joint Defence सहयोग को मिली मंजूरी