मेट्रो स्टेशन पर महिला को देख हस्तमैथुन करने लगा शख्स, किसी ने नहीं की पीड़िता की मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2019

गुड़गांव। गुड़गांव में एक महिला ने आरोप लगाया कि हुडा सिटी सेंटर पर अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हस्तमैथुन किया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने एक ट्वीट में कहा कि यह घटना 14 जून को रात नौ बजकर 30 मिनट पर उस समय हुई जब वह हुडा सिटी सेंटर स्टेशन परिसर के भीतर एक कपड़े के स्टोर से बाहर निकल रही थी।

 

महिला ने एक ट्वीट में दावा किया, ‘‘मैं स्टोर के बाहर स्थित एक एस्केलेटर से उतर रही थी तभी मैंने अपने पीछे कुछ महसूस किया। जब मैं पलटी तो देखा कि एक व्यक्ति मेरे पीछे कुछ हरकतें कर रहा है और मुझे महसूस हुआ कि वह हस्तमैथून कर रहा है।’’ महिला ने दावा किया कि उसने आरोपी को थप्पड़ मारा और मदद के लिए चिल्लाई लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया और आरोपी वहां से भाग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि निकट की पुलिस चौकी बंद थी जबकि जो पुलिसकर्मी कुछ दूरी पर थे, वह ऑटो चालक के साथ व्यस्त थे।

इसे भी पढ़ें: तनुश्री मामले में मुंबई पुलिस का बयान, कहा- नाना पर केस चलाने के लिए कोई सबूत नहीं

संपर्क करने पर डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना हुडा सिटी सेंटर मेट्रो परिसर में हुई लेकिन महिला ने सुरक्षा अधिकारियों के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। उन्होंने कहा, ‘‘महिला ने ट्वीट किया जिसके बाद हमने प्रतिक्रिया दी।’’ इस मामले में एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया गुड़गांव पुलिस की महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध से संबंधित प्रकोष्ठ ने मामले का संज्ञान लिया है और मेट्रो पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मेट्रो के स्टेशन अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला से संपर्क किया है और आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीड़िताओं को मदद देने के लिए सिद्धरमैया को पत्र लिखा

Vastu Tips: 3BHK के घरों में जरूर फॉलो करना चाहिए वास्तु के छोटे-छोटे टिप्स, घर आएगी पॉजिटिव एनर्जी

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ

T20 World Cup 2024 से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा हैं चोटिल