कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से इस हफ्ते बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

नयी दिल्ली। शेयर बाजारों में इस सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव रह सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बाजार का रुख काफी हद तक कोविड-19 संक्रमण के रुख, वैश्विक संकेतकों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगा। बुधवार को राम नवमी पर बाजार में अवकाश रहेगा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘महामारी की वजह से राज्यस्तर के अंकुशों तथा संक्रमण के प्रसार की वजह से इस सप्ताह बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। तिमाही नतीजों की वजह से बाजार में कुछ शेयर विशेष आधारित गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।’’

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.41 लाख करोड़ रुपये घटा

टीकाकरण तेज होने के साथ ‘नैरेटिव’ धीरे-धीरे कोविड-19 और अंकुशों से हटकर वृद्धि/चक्रीय सुधार और कंपनियों के तिमाही नतीजों की ओर स्थानांतरित होगा।’’ इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये के रुख, विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश तथा कच्चे तेल की कीमतों से भी बाजार की दिशा तय होगी। सैमको सिक्योरिटीज की इक्विटी शोध प्रमुख निराली शाह ने कहा कि ज्यादातर भारतीय शहरों में आंशिक लॉकडाउन लागू है, ऐसे में बाजार में अस्थिरता रहेगी। संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से अभी यह रुख जारी रहेगा।’’ बीते सप्ताह कम कारोबारी सत्रों में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 759.29 अंक या 1.53 प्रतिशत टूट गया।

प्रमुख खबरें

Social Media Post पर गिरफ्तारी Supreme Court के आदेश का उल्लंघन, Rahul Gandhi पर बरसे KTR

Gurugram Hit-and-Run मामले की जांच के लिए SIT गठित, दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

DUSU Election 2024: पहले चरण में 36 फीसदी मतदान, शनिवार को होगी मतगणना

NIA के 7 मामलों में Jagtar Singh Johal को राहत, High Court ने 8 साल बाद दी जमानत