दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,302 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

नयी दिल्ली। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की अधिकतम मांग बुधवार को अपने अबतक के उच्चतम स्तर 8,302 मेगावाट पर पहुंच गई। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के इतिहास में पहली बार बिजली की अधिकतम मांग ने 8,300 मेगावाट का आंकड़ा पार किया है। बिजली वितरण कंपनियों ने इस साल की गर्मियों में अधिकतम मांग का आंकड़ा 8,200 मेगावाट तक रहने का अनुमान लगाया था। 

दिल्ली के उत्तरी भाग में बिजली वितरण करने वाली टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे क्षेत्र में बिजली की अधिकतम मांग 2339 मेगावाट रही जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। मांग पूरा करने के लिए दीर्घकालीन बिजली खरीद समझौता समेत पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: Gurugram : हीरो होंडा फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त, NHAI ने एक लेन को बंद किया

बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बीएसईएस राजधानी पावर लि. (बीआरपीएल) ने दक्षिण एवं पश्चिम दिल्ली में 3,643 मेगावाट और बीएसईएस यमुना पावर लि. ने पूर्वी एवं मध्य दिल्ली के अपने क्षेत्रों में 1,947 मेगावाट बिजली की अधिकतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया।’’ प्रवक्ता ने कहा कि भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में लगभग 2,100 मेगावाट हरित बिजली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रमुख खबरें

Indian Economy की मिली-जुली तस्वीर: GST Collection और Digital Payments में उछाल, लेकिन Manufacturing PMI ने बढ़ाई चिंता

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

US-Iran Tension के बीच फिर दहला West Asia, $100 के पार पहुंची Crude Oil की कीमतें

Delhi से असम पुलिस ने नरेला में पकड़ा तस्कर, ULFA-I से जुड़े तार