गोल्डी बरार का भाई बोल रहा हूं...बदमाश ने गैंगस्टर का नकली भाई बन मांगी फिरौती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2025

पंजाब पुलिस ने शनिवार को बताया कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का भाई बनकर एक व्यापारी से जबरन वसूली करने की कोशिश करने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान फरीदकोट के बरगाड़ी निवासी लवजीत के रूप में हुई है। उसने एक ऑटोमोबाइल शोरूम के मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और रकम न देने पर शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ने पुलिस की नजर से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाने और जबरन वसूली के लिए वर्चुअल नंबर और सोशल मीडिया एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया।

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?