सदन जितनी ज्यादा चलेगी, सरकार उतनी ही जवाबदेह और पारदर्शी बनेगी: लोकसभा अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2019

जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा जितनी ज्यादा चलेगी, सरकार उतनी ही जवाबदेह और पारदर्शी बनेगी क्योंकि सदन के माध्यम से हर जिले, गांव, ढाणी की समस्याओं का सरकार को पता चलता है। राजस्थान विधानसभा में रविवार को विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि देश और राज्य हित में विधानसभा और लोकसभा के सदस्यों को विधायी चर्चा के दौरान पार्टी लाईन से ऊपर उठकर भाग लेना चाहिए। राजस्थान विधानसभा के पूर्व में सदस्य रह चुके बिरला ने कहा कि सदन में विपक्षी सदस्यों का आसन के समक्ष जाना उचित नहीं है क्योंकि इसके चलते सदन को स्थगित करना पड़ता है। उन्होंने कहा ‘‘आसन के समक्ष जाने से कोई सदस्य नेता नहीं बन जाता। इसके बजाय जनता की आवाज को सदन ज्यादा ज्यादा से उठाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: छोटे से राजनीतिक कार्यकाल में निर्मला सीतारमण ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा कि प्रबोधन कार्यक्रम से सदस्यों की क्षमता बढे़गी और संसदीय प्रक्रियाओं के बारे में सीखने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विधानसभा के सदस्यों को संसदीय परम्पराओं के बारे अपनी समझ बढाने में मदद मिलेगी। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया और संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने प्रबोधन उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान विधानसभा के सभी वर्तमान सदस्य और कई पूर्व सदस्य भी मौजूद रहे। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद