बड़ौदा की सबसे खूबसूरत महारानी, सादगी भरे सिंपल साड़ी लुक्स से आप भी ले सकते हैं सीख

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 03, 2024

बड़ौदा की महारानी जिनका जन्म वांकानेर शाही परिवार में हुआ था और इसके बाद बड़ौदा के महाराजा से शादी की थी, लेकिन राधिकाराजे गायकवाड़ इस धारणा से दूर रहती हैं कि उनका जीवन असाधारण रहा है। उनके पिता, वांकानेर के महाराजकुमार डॉ. रणजीतसिंहजी, अपनी उपाधि छोड़कर आईएएस अधिकारी बनने वाले पहले व्यक्ति थे। बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ को भारत की सबसे खूबसूरत और मॉर्डन महारानी कहा जाता है। इन ड्रेसिंग सेंस भी बेहद कमाल का है। महारानी को आमतौर पर सिंपल साड़ियों कैरी किए हुए देखा जा सकता है। आप भी इनकी साड़ियों से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

लाइट पिंक साड़ी में दिखें रॉयल

महारानी लाइट पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक को और एन्हांस कर रही है। लाइट वेट शिफॉन फैब्रिक से बनी हुई साड़ी पर रंग-बिरंगी बूटियों का काम हुआ है। समर सीजन में ये साड़ी एकदम परफेक्ट लगती है।

ब्राइट येलो शेड है काफी यूनिक

यह ब्राइट येलो कलर की साड़ी काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। इस साड़ी के बॉर्डर पर आरी का वर्क हुआ है जो ओवरऑल साड़ी में चार्म एड कर रहा है। कंट्रास्टिंग रेड ब्लाउज पीस के साथ ऐसा कुछ आप भी अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

चिकनकरी साड़ी

अब चाहे चिकनकारी के सूट हों या साड़ी काफी सिंपल है लेकिन इसकी चिकनकारी की कढ़ाई इसे काफी ज्यादा रॉयल वाइब दे रही है। आप भी कुछ ऐसा अपने वॉर्डरोब में एड कर सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी 

अगर आप गर्मियों के मौसम में हल्की-फुल्की कंफर्टेबल साड़ियां ढूंढ रही हैं तो महारानी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सॉफ्ट सिल्क की इस सादी पर इकत प्रिंट हुआ है। जिस वजह से ये काफी रॉयल और क्लासी वाइब दे रही है। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises का बड़ा निवेश प्लान, अगले दो साल में ₹40000 करोड़ तक सालाना Capex की तैयारी

Congress को मिले चंदे में 75 फीसदी गिरावट, 2025-26 में आए 130 करोड़ रुपये

मरून-गोल्डन लुक, देसी खाना और... Priyanka Chopra की सात समंदर पार वाली दिवाली में क्या था खास?

PM Narendra Modi ने Bastar में कहा, मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से टूटा नक्सलवाद