विशेषज्ञों की सेवा समाप्त करने का कदम सरकार का दम घोंट देगा: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि विशेषज्ञों और सलाहकारों की सेवा समाप्त करने का कदम दिल्ली सरकार और उसकी सेवाओं का ‘‘पूरी तरह से दम घोंट देगा।’’ केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि उच्चतम न्यायालय इस कदम को खारिज कर देगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने विभिन्न विभागों में केजरीवाल सरकार द्वारा नियुक्त लगभग 400 ‘विशेषज्ञों’ की सेवाओं को हाल में समाप्त कर दिया था। इसके बाद दिल्ली सेवा विभाग ने बुधवार को दिल्ली सरकार के तहत आने वाले सभी विभागों, बोर्ड, आयोगों और स्वायत्त निकायों को पत्र लिखकर उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना लोगों की ‘फेलो’ और सलाहकार के रूप में नियुक्ति रोकने को कहा।

प्रमुख खबरें

India-China Relations | LAC पर शांति के बिना सामान्य नहीं हो सकते संबंध, अजित डोभाल की चीन को दोटूक, राजनीतिक समाधान तलाशने पर सहमत

Telangana के Suryapet में Road Accident से 6 यात्रियों की मौत, 12 घायल

Jhansi Link Expressway को UP Cabinet की मिली मंजूरी, 7968 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Haridwar के Roorkee में भाई ने की दो बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर