18वें मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में दिखाई गई बहुचर्चित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'द कमांडेट्स शैडो', 'एशियाई प्रीमिर को मिला जबर्दस्त प्रतिसाद

By न्यूज हेल्पलाइन | Jun 19, 2024

18वें मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल (MIFF) में बहुचर्चित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'द कमांडेट्स शैडो' का एशियाई प्रीमियर  आयोजित किया गया जिसे लोगों का जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। उल्लेखनीय है कि प्रीमियर के मौके पर डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म की‌ निर्देशक डेनिअला वोल्कर‌ समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ें: भारत का नालंदा नहीं, पाकिस्तान के रावलपिंडी में है विश्व का सबसे पुराना विश्वविद्यालय, जानिये दुनिया की सबसे पुरानी यूनीवर्सिटी के बारे में

इस विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर ऐडमैन प्रहलाद कक्कड़, अभिनेता-निर्माता मासूमेह मखीजा, निर्माता सुचन्दा चटर्जी और शोना उर्वशी जैसे इंडस्ट्री के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस Shraddha Kapoor के बॉयफ्रेंड Rahul Mody आखिर है कौन?

अमेरिका में बड़े पैमाने पर रिलीज़ की गयी इस डॉक्यूमेंट्री में ऑश्चविट्ज़ के कमांडो रूडोल्फ़ हॉस के बेटे हैन्स जार्गन हॉस अपने पिता की परेशान करने वाली विरासत को‌ उजागर करने  फ़ैसला करता है। वह यह फ़ैसला कैम्प की यहूदी सरवाइवर अनीता लैश्कर वॉल्फ़िश से मिलने के बाद करता है।

80 साल बाद अनीता के लंदन स्थित आवास में होने वाली दोनों की इस मुलाकात में दोनों ही विरासत में प्राप्त अपनी अलग-अलग समस्याओं पर ग़ौर फ़रमाते हैं और दोनों प्रेम, ग्लानि  और क्षमा‌ कर देने की भावना पर सवाल उठाते हैं। इस मीटिंग के दौरान अनीता लैश्कर वॉल्फ़िश की संतान -  केई हॉस और माया लैश्कर‌ वॉल्फ़िश भी मौजूद होते हैं।

प्रमुख खबरें

MLC Elections में Congress को मिली शून्य सीटें, BJP नेताओं ने साधा निशाना

Siang Dam विवाद: AITF ने शांति बहाली के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन मिले

Samrat Choudhary ने Patna में निकाली पदयात्रा, Tejashwi Yadav का पलटवार