NCP ने शरद पवार खेमे के विधायकों पर स्पीकर के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2024

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शरद पवार खेमे के 10 विधायकों को अयोग्य घोषित नहीं करने संबंधी राज्य विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

अजित पवार नीत राकांपा के मुख्य सचेतक अनिल पाटिल ने अधिवक्ता श्रीरंग वर्मा के मार्फत याचिकाएं दायर की हैं। याचिकाओं में, नार्वेकर द्वारा पारित उस आदेश की वैधता को चुनौती दी गई है, जिसमें शरद पवार खेमे के विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था।

न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि अदालत बुधवार को विषय पर सुनवाई करेगी। नार्वेकर ने पिछले हफ्ते यह फैसला दिया था कि अजित नीत खेमा असली राकांपा है, लेकिन किसी भी खेमे के विधायकों को अवैध करार नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

खड़गे ने Nadda को याद दिलाई Haldwani घटना, शुद्धिकरण पर FIR दर्ज करने को कहा

Raghav Chadha का आरोप: Punjab की वोटर लिस्ट में जानबूझकर दर्ज हुआ स्थानांतरित

Love Horoscope For 3 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Harry Potter HBO Series का नया टीज़र आउट! इस क्रिसमस हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया में लौटेंगे फ़ैन्स, जानें नई कास्ट और डिटेल्स