Delhi BJP की यात्रा में नया पड़ाव है पार्टी का नया प्रदेश कार्यालय, PM Modi ने भव्य समारोह में किया उद्घाटन

By नीरज कुमार दुबे | Sep 29, 2025

दिल्ली भाजपा ने अपने संगठनात्मक सफ़र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए आज राष्ट्रीय राजधानी में अपने भव्य नए कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित इस भवन का लोकार्पण किया और इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को प्रेरक संदेश भी दिया। नवरात्र की सप्तमी के दिन हुए इस कार्यक्रम ने न केवल भाजपा की दिल्ली इकाई को नई ऊर्जा प्रदान की, बल्कि संगठनात्मक मजबूती का भी संकेत दिया।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की खामोशी पर भाजपा का तंज: 'क्या पाक से इजाजत का इंतजार?'

हम आपको बता दें कि इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे “ऐतिहासिक क्षण” बताते हुए कहा कि संगठन का यह सपना लंबे समय से अधूरा था, जो अब प्रधानमंत्री मोदी और नेतृत्व की दूरदृष्टि से साकार हुआ है। वीरेंद्र सचदेवा ने इस अवसर पर भाजपा की दिल्ली इकाई की यात्रा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का पहला कार्यालय अजमेरी गेट पर था, फिर रकाबगंज रोड पर स्थानांतरित हुआ और लगभग 35 वर्षों तक पंडित पंत मार्ग से संगठन संचालित होता रहा। अब यह यात्रा अपने नए मुकाम पर पहुँच गई है। उन्होंने कहा, “संघर्ष और समर्पण से भरी यह यात्रा आज एक उल्लेखनीय अध्याय के रूप में दर्ज हो रही है।”

दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय की विशेषताओं की बात करें तो आपको बता दें कि यह 825 वर्ग मीटर भूखंड पर निर्मित 30,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला है। पाँच मंज़िला इस भवन में दो भूमिगत तल (बेसमेंट) बनाए गए हैं, जहाँ 50 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। भवन के बाहरी हिस्से को दक्षिण भारतीय स्थापत्य शैली में गढ़ा गया है, जिसमें विशाल स्तंभ और आकर्षक मुखौटा इसकी भव्यता को और बढ़ाते हैं।

भवन को पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया गया है। भूतल पर स्वागत कक्ष, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल और कैंटीन हैं। प्रथम तल पर 300 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक सभागार बनाया गया है। द्वितीय और तृतीय तल पर संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों, प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय कक्ष हैं। शीर्ष तल को प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और दिल्ली के प्रभारी नेताओं के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके अतिरिक्त सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के लिए भी यहाँ विशेष कक्ष उपलब्ध कराए गए हैं। हम आपको बता दें कि करीब 2.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह भवन पुराने पंडित पंत मार्ग स्थित कार्यालय की तुलना में कहीं अधिक विशाल और आधुनिक है। नए कार्यालय का शिलान्यास 9 जून 2023 को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था।

हम आपको यह भी बता दें कि राजधानी के सभी 14 संगठनात्मक ज़िलों में अब भाजपा के अपने कार्यालय हैं। यह तथ्य दर्शाता है कि भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत कर रही है। अब नया प्रदेश कार्यालय इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। देखा जाये तो नवरात्र जैसे शुभ पर्व पर उद्घाटन से यह आयोजन न केवल धार्मिक-सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी दोगुना कर गया। माना जा रहा है कि यह नया भवन दिल्ली भाजपा की बढ़ती ताक़त और जनता के बीच उसकी गहरी जड़ों का साक्षी बनेगा।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका