सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट की खबर झूठी, कहा- ये मुझे प्रताड़ित करने की साजिश है

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 16, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है।कभी उनकी सलमान संग शादी की फेक फोटो वायरल होती है, तो कभी सोनाक्षी कानूनी पचड़े में फंस जाती है हाल ही में दिल्ली के इवेंट ऑर्गेनाइजर ने सोनाक्षी पर फ्रॉड का केस किया। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट इश्यू होने की बात सामने आई। अब इस विवाद पर सोनाक्षी सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है।

सोनाक्षी सिन्हा ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें लिखा है मीडिया में मेरे खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी होने की खबरें चल रही हैं। इस बात की मेरी अथॉरिटी से पुष्टि भी नहीं की गई। यह पूरी तरह से फिक्शन का काम है। जो किसी दूसरे इंसान ने मुझे परेशान करने की कोशिश की है। मैं सभी मीडिया, जर्नलिस्ट और न्यूज़ रिपोर्टर से यह खबर ना चलाने की विनती करती हूं। क्योंकि वह शख्स पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा एजेंडा चला रहा है।

यह इंसान मेरी सालों से बनाई रेपुटेशन पर हमला कर रहा है। वह भी पब्लिसिटी पाने के लिए और मुझसे पैसा एंठने के मकसद से। इसलिए वह ऐसी झूठे आर्टिकल मीडिया में प्लांट कर रहा है। इस हैरेसमेंट में आप पार्टिसिपेट मत कीजिए। यह मामला मुरादाबाद कोर्ट में विचाराधीन है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है। मेरी लीगल टीम कोर्ट की अवहेलना करने के लिए उस शख्स के खिलाफ सभी लीगल एक्शन ले रही है। जब तक मुरादाबाद कोर्ट इस मामले में अपना फैसला नहीं सुना देता, मेरा इस मुद्दे पर यही कमेंट रहेगा। इसलिए इस खबर को लेकर मुझे अप्रोच ना करें। मैं घर पर हूं। मैं यह भरोसा दिला सकती हूं कि मेरे खिलाफ कोई वारंट इश्यू नहीं हुआ है।

क्या है मामला

सोनाक्षी के खिलाफ दिल्ली के इवेंट ऑर्गेनाइजर ने केस फाइल किया है। शख्श का आरोप है कि सोनाक्षी ने इवेंट अटेंड करने के लिए 37 लाख रुपए लिए थे। लेकिन बाद में वह इवेंट में नहीं पंहुची ऑर्गेनाइजर प्रमोद वर्मा का कहना है कि एक्ट्रेस को फंक्शन के लिए बतौर चीफ गेस्ट बुलाया गया था। खबरों के मुताबिक ऑर्गेनाइजर ने रिफंड के लिए एक्ट्रेस की मैनेजर से संपर्क किया था। लेकिन उसने पैसा लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद ऑर्गेनाइजर ने कोर्ट का केस फाइल किया।

शादी की फेक फो़टो भी हो रही है वायरल 

सोनाक्षी की सलमान खान के साथ शादी की फेक फोटो वायरल हो रही है। हालांकि इसमें वरुण धवन का ट्विस्ट है। दरअसल सलमान और सोनाक्षी की जो नई फेक फोटो वायरल हो रही है वह असल में वरुण धवन के शादी की है जिसमें वह और उनकी पत्नी नताशा दलाल हैं। इस फोटो में यूजर्स ने एडिट करके सलमान और सोनाक्षी का चेहरा लगा दिया है। आपको बता दें इससे पहले भी सलमान और सोनाक्षी की एक फेक वेडिंग फोटो वायरल हुई थी। तब सोनाक्षी सिन्हा ने  फोटो पर रिएक्ट करते हुए कहा था, आपका दिमाग सही है? क्या आपको इतना पता नहीं चल रहा है कि यह फोटो रियल है या एडिटेड।

प्रमुख खबरें

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला

Pakistan Army को भारी नुकसान, Balochistan में BLA के हमलों में 43 जवानों के मारे जाने का दावा

Bab al-Mandeb में जहाजों की आवाजाही को खतरा, MEA ने Houthi हमलों को बताया अस्वीकार्य

Noel Tata के विरोध के बाद Tata Trusts ने N Chandrasekaran की नियुक्ति पर मांगी कानूनी राय