देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,109 हुई, कुल मामले 62,939 पर पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2020

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या रविवार को 2,109 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,939 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 128 लोगों की मौत हुई और 3,277 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में 41,472 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 19,357 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

कुल 2,109 मृतकों में से, सबसे अधिक 779 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। गुजरात में 472, मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 171, राजस्थान में 106, उत्तर प्रदेश में 74, दिल्ली में 73 और आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में 44-44 लोगों की मौत हो गई है। पंजाब में मृतक संख्या 31 और कर्नाटक एवं तेलंगाना में 30-30 है।

इसे भी पढ़ें: कोविड -19 के लिए नीतीश सरकार ने दिया नया निर्देश, अब मधेपुरा में आरटी-पीसीआर में होगी जांच

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों में कोविड-19 से नौ-नौ लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में पांच और केरल में चार लोगों ने इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवाई है। झारखंड में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है। ओडिशा, चंडीगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में दो-दो लोगों ने दम तोड़ा है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में 500 लोग हिरासत में, सुरक्षाबल तैनात

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई