यूक्रेन पर हमले नहीं रुके तो देश छोड़ने वाले असुरक्षित लोगों की संख्या बढ़ती जाएगी: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

जिनेवा, (एपी) संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिप्पो ग्रैंडी ने आगाह किया है कि यदि रूस के सैन्य हमले जारी रहे तो यूक्रेन में अपने घरों से भागने वाले असुरक्षित लोगों की संख्या बढ़ती चली जाएगी। ग्रैंडी ने मंगलवार को जिनेवा में पत्रकारों से कहा कि उनकी एजेंसी के अनुसार अब तक 6,77,000 लोग यूक्रेन से पड़ोसी देशों में भाग गए हैं, जिनमें से लगभग आधे लोग फिलहाल पोलैंड में हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर कई किलोमीटर लंबी कतारें देखी गई हैं और कुछ लोग कई दिन से उन्हें पार करने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

बिजली बिल करना है कम? AC को बस इस तापमान पर चलाएं, मिलेगा बेहतर कूलिंग

गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी Sunita Ahuja बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं, इसमें बुरा क्या?

Jammu Kashmir: Rajouri में LoC के पास बड़ा हादसा, ग्रेनेड ब्लास्ट में JCO समेत 4 जवान घायल

Hanuman Garhi Temple: Ayodhya में क्यों है हनुमान गढ़ी का इतना महत्व? जानें Lord Ram के दर्शन से जुड़ा ये रहस्य