Odisha Pharma Summit | भुवनेश्वर में 16 दिसंबर को होगा ‘ओडिशा फार्मा समिट’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

भुवनेश्वर: ओडिशा प्रदेश सरकार 16 दिसंबर को ‘ओडिशा फार्मा समिट 2025’ का आयोजन करने जा रही है। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य दवा एवं चिकित्सा उपकरण उद्योग के हितधारकों को एक मंच पर लाकर फार्मा क्षेत्र में नए अवसरों की खोज करना है। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कार्यक्रम में राज्य सरकार ‘ओडिशा फार्मास्युटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेस पॉलिसी 2025’ की शुरुआत करेगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में फिर छाया घना 'ज़हरीला स्मॉग', AQI 'गंभीर' श्रेणी में बरकरार, कम विज़िबिलिटी के कारण उड़ानों पर भारी असर!

सरकार इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य सेवा विनिर्माण अवसंरचना को मजबूत करने और उद्योग विकास को बढ़ावा देने के लिए एक फार्मास्युटिकल पार्क और एक ‘मेडिकल डिवाइस पार्क’ के विकास की घोषणा भी कर सकती है। इस कार्यक्रम में सरकार और प्रमुख कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी होंगे।

News Source- PTI Information

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप