जिसने किया था तालिबान की नाक में दम! भारत को अमेरिका देगा MQ-9 Drone

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2023

अमेरिका का सबसे घातक एमक्यू 9 प्रीडेटर ड्रोन जिसने अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों के खिलाफ जमकर तबाही मचाई थी। आसमान का वही जाबांज जिससे अमेरिका ने अलकायदा के आतंकी अलजवाहिरी तक को मार गिराया था। यही ड्रोन अब भारत की ताकत बनने जा रहा है। एलएसी से एलओसी तक ये भारत के आसमान की निगरानी करेगा। जरूरत पड़ी तो ये कई हजार फीट की ऊंचाई से भी दुश्मनों को बिना अपनी मौजूदगी का अहसास कराए मिसाइल वाला जवाब देगा। 

इसे भी पढ़ें: G20 रात्रिभोज के लिए खड़गे को आमंत्रित न करने पर चिदंबरम का सरकार पर वार, बोले- ऐसा उन्हीं देशों में संभव है, जहां...

द्विपक्षीय बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दोनों देशों के बीच डिफेंस पार्टनरशिप और मजबूत करने का वादा दोहराया। कहा कि दोनों देश स्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए डोमेन में सहयोग बढ़ाएंगे और डिफेंस इंडस्ट्री के बीच भी सहयोग बढ़ेगा। दोनों नेताओं ने अमेरिका की जीई एरोस्पेस और भारत की एचएएल के बीच भारत में ही GE F-414 जेट इंजन बनाने के लिए प्रकिया आगे बढ़ने और निगोसिएशन की प्रक्रिया चलने का स्वागत किया। साथ ही इस ऐतिहासिक जॉइंट प्रोडक्शन और टेक्नॉलजी ट्रांसफर की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर बात की। जीई-एफ-414 इंजन इंडियन एयरफोर्स के लिए बन रहे स्वदेशी फाइटर जेट में लगाए जाएंगे। दोनों देशों के प्रमुखों ने यूएस नेवी और भारत के मझगांव डॉकयार्ड के बीच हुए मास्टर शिप रिपेयर अग्रीमेंट को भी सराहा। 

प्रमुख खबरें

Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक

Dewas में School Van पानी भरे अंडरपास में फंसाने वाला चालक गिरफ्तार, सात बच्चे बचाए गए

Nepal Flood में फंसे लोगों के लिए जारी हुए Helpline Number, Uttarakhand ने शुरू की मदद

Haryanvi Singer Ankit Balyan की शामली में गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी