दुनिया के एकमात्र ग्लोबल नेता PM मोदी, ट्विटर पर जिसे The White House ने किया फॉलो

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2020

नरेंद्र मोदी जिनके नाम का डंका देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की चौपालों पर बज रहा है। एक तरफ जहां कोरोना को लेकर उठाए जा रहे कदमों की वजह से भारत की तारीफ दुनियाभर में हो रही है। वहीं संकट की इस घड़ी में उम्मीद की किरण बने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को मंजूरी देने के बाद से ही सबसे ताकतवर मुल्क के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार नरेंद्र मोदी की तारीफ करने में जुटे हैं तो वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति ने तो संकट काल में दवाई की मंजूरी देने पर भारत और पीएम मोदी की तुलना संजीवनी पहुंचाने वाले हनुमान से कर दी।

लेकिन इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के इकलौते ऐसे नेता बन गए हैं जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने फॉलो किया है। अमेरिका के राष्ट्पति कार्यालय का ट्विटर हैंडल The White House कुल 19 लोगों को फॉलो करता है,  इनमें 16 अमेरिका के तो तीन भारत के हैं। अभी तक भारत से वह केवल पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) और राष्ट्रपति का आधिकारिक ट्विटर हैंडल को फॉलो करता था। इसमें अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल भी शामिल हो गया है।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास