मध्य प्रदेश से एकमात्र महिला उद्यमी 'मैरीटाइम इंडिया समिट में हुईं शामिल, प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ

By दिनेश शुक्ल | Mar 02, 2021

सिवनी। पोर्ट इंडिया, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित मैरीटाइम इंडिया समिट में सिवनी जिले की महिला उद्यमी दीपमाला नंदन ने हिस्सा लिया। 2 मार्च से 4 मार्च तक वर्चुअल प्लेटफार्म पर चलने वाले इस समिट का शुभारंभ वीडियो कॉन्फसिंग के जरिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान उन्होंने सागर मंथन- मर्केटाइल मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस सेंटर का शुभारंभ किया और ई-बुक मैरीटाइम इंडिया विजन-2030 जारी किया। इस समुद्री शिखर सम्मेलन में डेनमार्क ने एक साझेदार देश के रूप में हिस्सा लिया है। यह समिट अगले दशक के लिए समुद्री क्षेत्रों में भारत की रूपरेखा तैयार करते हुए वैश्विक समुद्री क्षेत्र में भारतीय शक्ति का विस्तार करने का काम करेगा।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी