भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले राष्ट्र विरोधियों का साथ देने वालों को मतदान की ताकत से खत्म करना है

By दिनेश शुक्ल | Oct 11, 2020

भोपाल। कांग्रेस के लोग देश के सैनिकों के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। ये भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वालों की पीठ थपथपाते हैं। राष्ट्र विरोधियों, देश के आतंरिक दुश्मनों का साथ देने वाली कांग्रेस को हमें चुनाव में मतदान की शक्ति से खत्म करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को सुवासरा एवं शामगढ़ के मंडल सम्मेलनों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जब भी कोई जनप्रतिनिधि तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने से विकास की बातें करता, तो वो कहते थे पैसा नहीं है, चलो-चलो। लेकिन हम इस चलो- चलो के लिए कुर्सी पर नहीं बैठे हैं। हम जब भी सरकार में आए हैं, तो देश और प्रदेश आगे बढ़े हैं। हम सबका साथ और सबका विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा और देश की सेवा भारतीय जनता पार्टी का मिशन है और ऐसी पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते हम सब पर भी बड़ी जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें: राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में होगा 100 रूपए का सिक्का जारी

विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार वादे करके भूल जाने वाली सरकार नहीं है, बल्कि हमने जब जो कहा है, उसे पूरा भी किया है। कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। धारा 370 देश पर एक कलंक थी और भारतीय जनता पार्टी शुरू से इसे हटाने की बात करती रही है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने धारा 370 को हटा दिया। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन हो चुका है। नागरिकता संशोधन कानून, तीन तलाक विरोधी कानून के रूप में पार्टी ने अपने वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर भी पूरी गंभीरता से काम कर रही है और हाल में बनाए गए कृषि कानून इस दिशा में बड़े कदम हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में प्रवासी मजदूरों ने गाँवों में बनाई जनोपयोगी अधोसंरचनाएँ

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह बहुत चालाक हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय इन्होंने पार्टी का वचन पत्र सिंधिया जी के हाथ में थमा दिया, लेकिन जब सरकार बनी, तो कमलनाथ खुद मुख्यमंत्री बन गए। दिग्विजयसिंह ने ट्रांसफर उद्योग खोल दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 15 महीनों के लिए कांग्रेस की सरकार को बिठाकर देख लिया। ये एक भूल थी और आने वाले चुनाव में हमें इस भूल को सुधारना है। विजयर्गीय ने कहा कि हरदीप सिंह डंग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर सही ट्रेन में बैठ गए हैं। अब उन्हें चुनाव जिताकर हमें उनकी मंजिल तक पहुंचाना है, जिसके लिए हर कार्यकर्ता संकल्पित होकर काम करे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर