Nani की फिल्म The Paradise की रिलीज डेट तय, 22 अक्तूबर को इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 20, 2026

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नानी (Nani) की एक्शन थ्रिलर 'द पैराडाइज' पिछले महीने 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वैसे फैंस को इस मूवी से बहुत ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर इसे मिला-जुला प्रतिक्रिया मिली है।

किस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

नानी की यह फिल्म आप सिनेमा घरों में नहीं देख पाए, तो आपको इसे अपने स्ट्रीमिंग डिवाइस पर देखने का मौका मिलेगा। नेटफ्लिक्स ने रविवार, 18 अक्तूबर 2026 को 'द पैराडाइज' की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की थी। आपको बताते चलें कि, इस फिल्म को आप 22 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

वहीं, इस फिल्म को आप  तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत अन्य भाषाओं में भी देख सकते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने OTT रिलीज डेट का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, जदल जमाने में आपका स्वागत है।

नेटफ्लिक्स पर 'द पैराडाइज' देखें, जो कि 22 अक्तूबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

क्या है 'द पैराडाइज' की कहानी?

निर्देशक श्रीकांत ओडेला द्वारा यह फिल्म एक 'द पैराडाइज' एक हिंसक और पीरियड एक्शन-ड्रामा है, जो कि 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है। इस फिल्म में नानी 'जादल' (Jadal) नामक मुख्य भूमिका में है, जो दो लंबी चोटियां रखता है, जो कि जेल में 14 साल रहने के बाद बस्ती में लौटा है।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Simran ने 200m T12 में जीता Gold, Tejalben को Bronze

SBSP चीफ Om Prakash Rajbhar को झटका, चंदौली में दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

BEL में Project Engineer पदों पर निकली भर्ती, 27 अक्तूबर तक bel-india.in पर करें आवेदन

Freelancer और प्रोफेशनल्स बन रहे Digital Nomad, लैपटॉप और इंटरनेट से दुनिया भर में कर रहे काम