प्रेम संबंध की खौफनाक सजा! मां-बाप ने ही अपनी विवाहित बेटी की हत्या कर डाली, प्रेमी संग महिला को कुएं में फेंका

By रेनू तिवारी | Aug 26, 2025

नाजायज रिश्ता कई बार समाज में अपराध को जन्म देता हैं। शादी में खुश न रहने वाले लोग अकसर दूसरी ओर आकर्षित होने लगते हैं। और यहीं आकर्षण कई बार विकृत भावनाओं में बदल जाता है। एक ऐसे ही नाजायज रिश्ते का दर्दनाक अंत हुआ है। ताजा अपराध की घटना महाराष्ट्र के नांदेड़ ज़िले से हैं। जहां एक विवाहित महिला और उसके कथित प्रेमी को उसके परिजनों ने बेरहमी से पीटा और फिर दोनों को एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उसके कथित प्रेमी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में महिला के पिता, चाचा और दादा को हिरासत में लिया गया है। दोनों पीड़ितों की उम्र का पता लगाया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।

उसका कथित प्रेमी नांदेड़ ज़िले के बोरजुन्नी गांव का रहने वाला था और वह सोमवार को महिला से मिलने गोलेगांव स्थित उसके ससुराल पहुंचा था। अधिकारी के अनुसार, दोनों को एक साथ देखकर महिला के ससुरालवालों ने उसके मायके पक्ष के लोगों को बुलाया और उन्हें सौंप दिया। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी को बोरजुन्नी ले जाते समय कथित रूप से रास्ते में पीटा गया और दोपहर करीब 2.30 बजे उमरी पुलिस थाना क्षेत्र के काकराला इलाके में एक कुएं में फेंक दिया गया।

इसे भी पढ़ें: 50% Tariffs से हिल गई भारतीय अर्थव्यवस्था, China, Vietnam, Turkey और Pakistan को होगा फायदा

पुलिस ने बताया कि वारदात में महिला का पिता, चाचा और दादा कथित रूप से शामिल थे। बाद में महिला का पिता उमरी थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने दोनों की हत्या कर दी है। हालांकि, जांच के दौरान यह सामने आया कि उसके चाचा और दादा भी इस अपराध में शामिल थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

भारत में Formula One की ऐतिहासिक वापसी! Mumbai Falcons के साथ शुरू होगी F1 Sim Racing

National Athletics में हरियाणा का दबदबा, 10 Medals और Asian Championship का टिकट पक्का

Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

RCB की तूफानी जीत ने Delhi Capitals को रौंदा, IPL इतिहास में दर्ज हुआ दूसरा सबसे बड़ा Record