शुभेंदु को तृणमूल विधायक की धमकी पर पार्टी ‘सभी विवरणों’ की जांच के बाद करेगी फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2025

तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को पार्टी के मुस्लिम विधायकों की ताकत दिखाने की धमकी देने वाले अपने विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले संबंधित वीडियो क्लिप और अन्य विवरणों की जांच करेगी।

जवाब में कबीर ने अधिकारी को 72 घंटे के अंदर अपने शब्द वापस लेने अन्यथा मुस्लिम विधायकों की ताकत का सामना करने की धमकी दी। भगवानपुर के विधायक कबीर ने कहा, ‘‘अगर वह तृणमूल विधायकों को बाहर निकालने की बात करते हैं, तो हम उन्हें रसगुल्ला नहीं खिलाएंगे। यह झगड़ा उन्होंने ही शुरू किया था, हमने नहीं।’’

तृणमूल के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा कि पार्टी उस वीडियो फुटेज की जांच कर रही है जिसमें कबीर कथित तौर पर ऐसी टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। घोष ने कहा, ‘‘सभी विवरण एकत्र करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

घोष ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पार्टी ऐसी किसी टिप्पणी का समर्थन नहीं करती जो अनुचित हो और संसदीय मर्यादा के विपरीत हो। विधायक दल 17 मई को इस मुद्दे पर फैसला करेगा।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir Ganderbal Encounter | गांदरबल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, अरहामा इलाके की मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Rajasthan Administrative Reshuffle | राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 25 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी

अब पुराने Gmail एड्रेस से छुटकारा पाएं, Google लाया है ईमेल आईडी बदलने की शानदार सुविधा

सुबह 6 बजे ईमेल और 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, Oracle की छँटनी से भारत में 12,000 कर्मचारी सदमे में आये...