67 मरीजो की आंखों की रोशनी छीनने वाले डॉक्टर की रुकी पेंशन, 7 साल पहले बुजुर्गो को किया था अंधा

By सुयश भट्ट | Feb 16, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में आंखफोड़वा कांड खुलासा हो गया है। इस कांड के दोषी डॉ आरएस पलोड की पेंशन पर सरकार ने रोक लगा दी है। बड़वानी जिला अस्पताल  में आयोजित नेत्र शिविर में ऑपरेशन के बाद 67 लोगो की आँखों की रोशनी चली गई थी।  बताया जा रहा है कि इस घटना के 7 साल बाद आरोपी की पेंशन सरकार ने अस्थाई रूप से रोक दी है। 

इसे भी पढ़ें:यूक्रेन में फंसे है इंदौर के 20 छात्र, वीडियो वायरल कर दी अपनी जानकारी 

आपको बता दें कि इस घटना के बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया था। इस मामले में तत्कालीन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस पलोड की लापरवाही उजागर हुई थी। जिसके बाद सरकार ने कार्रवाही करते हुए 4 दिसंबर 2015 को डॉ आरएस पलोड को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन अब घटना के 7 साल बाद सरकार ने आरोपी के पेशन पर रोक लगा दी है।

जानकारी के अनुसार नेत्र कांड के बाद से अब तक करीब 20 नर्से बदल गई हैं। नेत्र वार्ड में फिलहाल 2 डॉ सहित एक सहयोगी स्टाफ व एक नर्स पदस्थ है। अब तक करीब 200 से अधिक मरीज इंदौर और 100 से अधिक मरीज खरगोन ऑपरेशन के लिए रैफर किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि नेत्र विभाग के लिए नए ऑपरेशन थियेटर का निर्माण ट्रॉमा सेंटर भवन में किया गया है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow