Israel के लोग तय करेंगे कि उनके यहां चुनाव कब होंगे : Netanyahu

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2024

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ विनाशकारी युद्ध के बीच अपने नेतृत्व के खिलाफ अमेरिका की बढ़ती आलोचना पर रविवार को पलटवार किया और नए सिरे से चुनाव के आह्वान को पूरी तरह से अनुचित बताया।

इससे पहले बाइडेन गाजा में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत को लेकर नेतन्याहू पर इजरायल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। नेतन्याहू ने टीवी चैनल फॉक्स न्यूज को बताया कि 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद इज़राइल ने कभी भी नए सिरे से अमेरिका में चुनाव कराने का आह्वान नहीं किया होगा। उन्हों ने शूमर की टिप्पणियों को अनुचित बताया। उन्होंने कहा हम कोई साधारण गणराज्य नहीं हैं।

इज़राइल के लोग तय करेंगे कि उनके यहां चुनाव कब होंगे और वे किसे चुनेंगे और यह कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे हम पर थोपा जाएगा। सीएनएन द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह युद्ध समाप्त होने के बाद नए चुनाव के लिए प्रतिबद्ध होंगे, नेतन्याहू ने कहा मुझे लगता है कि यह इजराइली जनता को तय करना है।

प्रमुख खबरें

Delhi में PG accommodation के लिए बनेगी नयी सुरक्षा नीति, ढांचागत ऑडिट होगा अनिवार्य

Love & War का टीजर Ranbir Kapoor के बर्थडे पर नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बदला प्लान

Saharanpur Mosque Demolition | मस्जिद गिराने पर विरोध, UP Congress अध्यक्ष Ajay Rai Lucknow में हिरासत में

72 साल का रिकॉर्ड टूटा! पहली बार दिल्ली से बाहर होगा National Film Awards, जानें किन सितारों को मिलेगा पुरस्कार