कांग्रेस की सोच और मानसिकता को कुचलने का काम प्रदेश की जनता को करना है

By दिनेश शुक्ल | Nov 01, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में विकास और कल्याण के काम तो होते नहीं थे, लेकिन विनाश, भ्रष्टाचार का बोलबाल खूब था। 2003 से पहले मध्य प्रदेश की पहचान बंटाढार प्रदेश के रूप में होती थी। प्रदेश के उपर इतनी देनदारियां थीं कि कुल राजस्व आय का 21 प्रतिशत तो देनदारों के ब्याज चुकाने में ही चला जाता था। प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और उद्योगों की स्थिति बेहद दयनीय थी। 2003 के बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश के नक्शे में विकास की लकीरें खीचीं गईं। आज मध्य प्रदेश की पहचान बंटाढार नहीं मालदार प्रदेश के रूप में होती है। आज प्रदेश हर क्षेत्र में अक्षम नहीं, बल्कि पूरी तरह से सक्षम राज्य है। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने हां... ये चुनाव है कार्यक्र्रम को संबोधित करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: माताओं, बहनों, बेटियों ने फूल बिछाए हैं, उनके रास्ते में कांटे कभी नहीं रहने दूंगाः शिवराज सिंह चौहान

रजनीश अग्रवाल ने कहा कि ग्वालियर-चंबल की भूमि साहस और शौर्य की भूमि है। वहां की धरती के सबसे अधिक युवा भारतीय सेना में सैनिक हैं। कांग्रेस ने सैनिकों और उनके परिवारों का अपमान किया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस का जो नेता आतंकवाद का समर्थन करता है उसे कमलनाथ विधायक और स्टार प्रचारक बनाते हो, क्योंकि उनका चरित्र और व्यवहार भी इसी प्रकार का रहा है। केंद्रीय मंत्री रहते हुए जिस प्रकार से कमलनाथ ने देश को छला है उसे देश की जनता कभी नहीं भूल सकती है। कमलनाथ ने परंपरागत उद्योगों को बंद करने का काम किया। कांग्रेस ने केवल देश के साथ गद्दारी करने का काम किया है। किसान, सेना, सरकार, समाज, युवा, महिलाओं सभी के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कहां पैदा हुए, कहां पले, कहां पढ़े और यहां मध्य प्रदेश को चारागाह बनाने आ गए। लेकिन किसान का बेटा संवेदनशीलता के साथ सबके साथ चलता है, कृषि विकास करता है, गरीबों का विकास करता है, जनकल्याणकारी योजनाएं चलाता है। उन्होंने कहा कि 3 नवम्बर को कांग्रेस की सोच और मानसिकता को कुचलने का काम प्रदेश की जनता को करना है। यह चुनाव विकसित मध्य प्रदेश और बंटाढार मध्य प्रदेश के बीच है। आज स्थापना दिवस पर संकल्प लेकर 3 नवम्बर को वोट डालना है कि कांग्रेस पलटकर मध्य प्रदेश में कभी ना आ सके।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा