Lok Sabha Election : हाथरस के हींग बाजार की बदहाली व्यापारियों के बीच बड़ा मुद्दा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024

हाथरस। हाथरस के प्रसिद्ध हींग बाजार में पहुंचने से पहले ही मसालों की तेज महक यहां आने वालों का स्वागत करती है लेकिन बाजार में घुसते ही दिखते हैं यहां की सड़कों के गड्ढे, जगह-जगह पड़ा मलबा, भीड़-भाड़ वाली गलियां और जर्जर मकान। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों का कहना है कि ये हालात सरकार की ‘उपेक्षा’ का जीता जागता सबूत है और ये उनके लिए प्रमुख मुद्दों में से एक है। हाथरस हींग को 2023 में प्रतिष्ठित भौगोलिक उपदर्शन (जीआई) प्राप्त हुआ था। व्यापारियों का कहना है कि इससे बाजार के हालात में कोई ज्यादा सुधार नहीं हुआ। 

इसे भी पढ़ें: BJP संविधान में बदलाव करने के लिए चाहती है 400 से अधिक सीट : Sharad Pawar

व्यापारी रमेश गुप्ता ने कहा, ‘‘ जीएसटी की बढ़ती दरों के कारण हमारा कारोबार खत्म होता जा रहा है। मुनाफ घट रहा है, जिससे हमारी आजीविका को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है।’’ संघ के अनुसार 100 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 35,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक 90 प्रतिशत हींग अफगानिस्तान से मंगाई जाती है, आठ प्रतिशत उज्बेकिस्तान से और दो प्रतिशत ईरान से। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत हाथरस में सात मई को मतदान होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीधी टक्कर है। इस सीट से भाजपा ने राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को मैदान में उतारा है और सपा ने जसवीर वाल्मीकि को टिकट दिया है।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट