इंदौर में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते हुए मौत को गले लगाने वाले थाना प्रभारी को मिलेगा कर्मवीर सम्मान

By दिनेश शुक्ल | Apr 19, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के जूनी थाना प्रभारी देवेन्द्र चंद्रवंशी को मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मवीर सम्मान देने की घोषणा की है। यह सम्मान उन्हें मरणोपरांत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रदेशवासीयों के दिए अपने संदेश के दौरान यह घोषणा की। इंदौर के जूनी थाना प्रभारी 44 वर्षीय देवेन्द्र चंद्रवंशी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से इंदौर के ही अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां रविवार रात करीब ढेड बजे उनका निधन हो गया। अरविंदो अस्पताल के डॉक्टरों ने बताय की इलाज के दौरान दौरान दो बार उनकी कोरोन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीआई देवेन्द्र चंद्रवंशी की पत्नी श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी को पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति देने और स्पेशल पेंशन के साथ 50 लाख रूपए सहायता राशि देने की भी घोषणा की है। देवेन्द्र अपने पीछे दो बेटियों और पत्नी को छोड़ गए है। 

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे इंदौर शहर में अब तक इस वायरस की चपेट में आने से 49 मौतें हो चुकी है। इंदौर के जूनी थाना प्रभारी रहे देवेन्द्र चंद्रवंशी इंदौर शहर में पहले ऐसे पुलिस अधिकारी थे जो कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे। वह पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और रविवार को उन्हे अस्पताल से डिस्चार्ज करने की तैयारी थी। प्रदेश के ही शाजापुर जिले के निवासी देवेन्द्र चंद्रवंशी 2007 में पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के पद से भर्ती हुए थे। टीई देवेन्द्र के निधन के बाद पूरे जूनी थाना स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है तो वही उनके साथ काम करने वाले एक कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

इसे भी पढ़ें: ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की अनुमति छोटे दुकानदारों के हित में: पीयूष गोयल

थाना प्रभारी रहे देवेन्द्र चंद्रवंशी के कोरोना संक्रमण से निधन के बाद पूरे पुलिस महकमें में शोक की लहर है। वही सोशल मीडिया पर उन्हें कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाला योद्धा बताया जा रहा है। जिस अस्पताल में टीआई देवेन्द्र चंद्रवंशी भर्ती थे वहाँ के डॉक्टर विनोद भंडारी के अनुसार चंद्रवंशी को पल्मोनरी एम्बुलिजम हुआ था, जो एक तरह का हार्ट अटैक है। यह सामान्य लोगों में भी होता है जो उनके निधन का मुख्य कारण बना।  उनके निधन के बाद जहाँ सोशल मीडिया के माध्यम से लोग अपने श्रृद्धासुमन अर्पित कर रहे है। वही उन्हें कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले योद्धा के रूप में लोग तरह-तरह से सम्मान दे रहे है। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra