By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2024
नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट-पीजी स्थगित होने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा तथा कहा कि यह बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है।” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर हाल ही में लगे आरोपों के मद्देनजर एहतियात” के तौर पर 23 जून को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है।