Bihar में सत्ता की बिसात बिछी, NDA में कैबिनेट शेयरिंग फॉर्मूला हुआ तय

By एकता | Nov 16, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद, नई एनडीए सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा और जदयू ने कैबिनेट में मंत्रियों के बंटवारे को लेकर पहले दौर की बातचीत पूरी कर ली है और एक फॉर्मूले पर सहमति बन गई है।

इसे भी पढ़ें: बहन पर वार करने वालों पर चलेगा सुदर्शन चक्र, रोहिणी के अपमान पर तेज प्रताप ने दी चेतावनी

बैठकों का दौर तेज

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जिन्होंने दिल्ली में भाजपा नेताओं से बातचीत की, वे आज पटना लौट रहे हैं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर विधायक दल की बैठक की तैयारी को आगे बढ़ाएंगे। जदयू विधायक दल की बैठक कल (सोमवार को) बुलाई जा सकती है। एनडीए के अगले नेता का चुनाव 18 नवंबर तक होने की उम्मीद है।

छोटे सहयोगी दलों से बातचीत

भाजपा अब अपनी कैबिनेट हिस्सेदारी को अंतिम रूप देने के लिए छोटे सहयोगियों से बातचीत शुरू करेगी। जीतन राम मांझी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने गया से दिल्ली आ रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान भी इसी सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं। आज इन सब के बीच भी आपस में बातचीत होने की संभावना है।

शपथ ग्रहण की तैयारी

चुनाव आयोग आज 18वीं विधानसभा चुनाव के नतीजे गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर को सौंप रहा है। नीतीश कुमार ने सोमवार को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है, जिसमें मौजूदा 17वीं विधानसभा को भंग करने की मंजूरी दी जाएगी, जिसके बाद वह इस्तीफा देंगे। 19 या 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव में RJD की हार से परेशान Tejashwi Yadav ने Rohini Acharya पर फेंकी चप्पल?

एनडीए को स्पष्ट जनादेश

एनडीए ने 18वीं विधानसभा में स्पष्ट जनादेश हासिल किया है। BJP 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि जदयू को 85 सीटें मिली हैं। सहयोगी दलों में RLJP ने 19, HAM ने 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें जीती हैं।

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम