PM मोदी के सामने अचानक खड़े हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, और फिर...

By अभिनय आकाश | Jan 26, 2025

भारत 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर चीफ गेस्ट के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत आए हैं। सुबियातों पहली बार भारत के राजकीय दौरे पर आए हैं। वो इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं जो गणतंत्र दिवस पर भारत के मुख्य अतिथि के रूप में आए हैं। दिलचस्प बात ये है कि भारत ने आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस मनाया था उस दौरान भी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। सुकुर्णों सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति थे और हाल ही में सुकुर्णों की बेटी सुकमावति सुकर्णों ने इस्माल धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। 

इसे भी पढ़ें: राफेल, अपाचे, डोनियर, सुखोई-30... भारत के हथियार देखते ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का ऐसा था रिएक्शन

सुबियांतो पीएम मोदी के सामने खड़े हुए और अपने दिल की बातें बोलनी शुरू कर दी। डोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कह कि मैं भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा में मुझे दिए गए सम्मान के लिए अपनी सर्वोच्च कृतज्ञता दोहराना चाहता हूं। राष्ट्रपति ने भारत को इंडोनेशिया की स्वतंत्रता संग्राम के समय दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास की जमीन भारत को उपहार के रूप में दी गई थी। तब अन्य देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता नहीं दी थी। उन्होंने भारत को ब्रिक्स में इंडोनेशिया की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने और ग्‍लोबल साउथ की आवाज बनने के लिए भी धन्यवाद दिया।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की