पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश में रेल अधोसंरचना के विकास की उपेक्षा की : चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत केन्द्र सरकार ने राज्य में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मामूली धन आवंटित करके इसकी उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेल, सड़क और हवाई नेटवर्क कई गुना बढ़ा है। चौहान मध्य प्रदेश के विदिशा रेलवे स्टेशन पर एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 25,000 करोड़ रुपये की लागत से देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखने के कार्यक्रम का हिस्सा था। अधिकारियों के अनुसार, इन रेलवे स्टेशनों में मध्य प्रदेश के 34 स्टेशन शामिल हैं, जिनका 982 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। चौहान ने केन्द्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘सरकार और सरकार में फर्क होता है।

मोदी विश्व स्तर के अनेक कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे हैं और दुनिया मोदी और भारत का लोहा मान रहे हैं।चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आज मध्य प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास प्रदेश को समृद्ध और अधोसंरचनात्मक को नया स्वरूप देगा। विदिशा रेलवे स्टेशन का 28 करोड़ रूपये से कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि विदिशा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं अधोसंरचना के ऐतिहासिक कार्य हुए है। मुख्यमंत्री ने आमजनों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास, निर्माण और समाज कल्याण के कार्यों से प्रदेश को विकसित बनाएगी। उन्होंने विकसित मध्यप्रदेश के लिए आमजनों से सहभागिता की अपील की।

प्रमुख खबरें

Live-in पार्टनर का शादी से इनकार खुदकुशी के लिए उकसाना नहीं, Supreme Court का आदेश

मंत्रियों को Sting Operation का डर क्यों? JD(S) नेता Nikhil Kumaraswamy ने कर्नाटक सरकार को घेरा

स्थानीय भाषाओं में ई-गवर्नेंस के लिए Bhashini AI जोड़ेगा Karnataka, बोले Priyank Kharge

Rajasthan में सूखे से गोवंश संकट, Ashok Gehlot ने राहत शिविर खोलने की मांग की