प्रधानमंत्री ने की दीन दयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन में सुचिता को बढावा देने के संकल्प के साथ समर्पण दिवस के रूप में मनाने की अपील की है। मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया कि दीन दयाल उपाध्याय सार्वजनिक जीवन में सुचिता के प्रवर्तक थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में अभियान शुरू किया है, जिसका मकसद राजनीति में पारदर्शिता एवं साफ सुथरे धन के उपयोग को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू का आरोप, आंध्र प्रदेश को लेकर राज धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं मोदी

भाजपा प्रमुख अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने आज समर्पण दिवस के अवसर पर नमो ऐप के माध्यम से संगठन को अपना डोनेशन दिया।’’ शाह ने कहा, मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि आप भी नमो ऐप के माध्यम से पार्टी को पांच रूपए से लेकर 1000 रुपये तक दान दे कर सकते हैं। उन्होंने भी 1000 रुपये चंदा दिया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली के पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में हम सबके प्रेरणास्त्रोत आदरणीय दीनदयाल जी के बलिदान दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।’’

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज