द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए पायलट के अवशेष 7 दशक बाद देश लौटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2018

बियैट्रिस। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए पायलट के अवशेषों को आखिरकार 73 वर्षों बाद उनके गृह राज्य नेब्रास्का में सैन्य सम्मान के साथ दफनाया गए। फ्लाइट ऑफीसर रिचर्ड लेन वर्ष 1944 में युद्ध के दौरान मारे गए थे। उनके परिवार का मानना था कि उनका शव दक्षिण पूर्वी नेब्रास्का के फिली में दफन है और वे ‘मेमॉरियल डे’ पर वहां जाते थे। लेकिन हाल ही में पता चला कि लेन के नाम से दफन अवशेष उनके नहीं हैं।

सेना ने गलत अवशेष नेब्रास्का भेज दिए थे। असल में लेन के शव को बेल्जियम स्थित सैन्य कब्रिस्तान में दफनाया गया था। इडाहो में एक परिवार को दोनों सैनिकों के शवों के बदल जाने का पता चलने के बाद लेन के परिवार को इस घटना की जानकारी मिली। लेन के परिवार ने गुरुवार को दोबारा अंतिम संस्कार करते हुए अवशेषों को बियैट्रिस में दफनाया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरने पर BJP का रिएक्शन, कहा- वहां से भी हारकर, वो जगह भी छोड़ेंगे

America: कॉलेज परिसरों में फलस्तीन समर्थकों के प्रदर्शनों के दौरान 2100 से अधिक लोग गिरफ्तार

Rajasthan: पुलिस ने निर्दलीय विधायक को धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Ashok Gehlot Birthday: अशोक गहलोत ने तय किया आम आदमी से सीएम तक का सफर, कहे जाते हैं राजनीति के जादूगर