ByPolls Results Live: लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने हुए शुरू, डिंपल 2 लाख से अधिक मतों से आगे

By रितिका कमठान | Dec 08, 2022

देश की एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए नतीजे आने वाले है। इसमें उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफइल मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के रुझानों में समाजवादी पार्टी को बढ़त मिल रही है। उपचुनाव की सभी सीटों के चुनाव नतीजे आज ही सामने आ रहे है। 

वहीं रामपुर सीट समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद खाली हुई है। यहां से भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना आगे चल रहे थे। मगर अब आजम के करीबी आसिम रजा आगे हो गए है। इस सीट पर पांच दिसंबर को 33 फीदसी वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 55 से 60 प्रतिशत मुसलमान वोटर है। 

खतौली में विक्रम सैनी की पत्नी और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार राजकुमार सैनी ने बढ़त बना है। रालोद प्रत्याशी मदन भैया को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अनिल शर्मा चुनाव मैदान में है। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी तीन हजार सीटों पर आगे चल रही है। कुढ़नी सीट में भाजपा के उम्मीदार केदार गुप्ता ने बढ़त बनाई हुई है। उनकी कड़ी टक्कर जेडीयू पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा से हो रही है। भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सावित्री मंडावी 1907 वोटों से आगे चल रही है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास