Share market Today | कारोबार में 7 पैसे की मजबूती, व्यापार समझौते और RBI के फैसलों पर टिकी बाजार की नजर

By रेनू तिवारी | Feb 05, 2026

भारतीय मुद्रा बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे के बीच मजबूती दिखाई। कंपनियों की ओर से डॉलर की मांग और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 90.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, निवेशकों और कारोबारियों के बीच अभी भी 'रुको और देखो' (Wait and Watch) की स्थिति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य चौकी पर ड्रोन हमला, कैप्टन शहीद, सेना में हाई अलर्ट

इसके अलावा, निवेशक केंद्रीय बैंक द्वारा शुक्रवार को ब्याज दरों की घोषणा से संकेत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी विनिमय मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.52 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत होकर 90.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.47 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.79 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 278.72 अंक टूटकर 83,538.97 अंक पर जबकि निफ्टी 94.15 अंक फिसलकर 25,681.85 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.07 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 29.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप