भोपाल में थाने पहुंची महिला की साड़ी खींची,मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया

By दिनेश शुक्ल | Dec 09, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने राजधानी में थाने पहुंची एक महिला से मारपीट करने, उसकी साड़ी खींचने की घटना पर संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक, भोपाल तथा पुलिस अधीक्षक नॉर्थ भोपाल से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एटीएम से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार

महिला का आरोप है कि उसकी कालोनी के एक युवक ने उसके बच्चे के साथ मारपीट की, विरोध करने पर उसके गले से मंगलसूत्र छीन कर भाग गया। जब वह रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची, तो क्षेत्र के कुछ लोग दबाव बनाने के लिये वहां आ गये और उसके खिलाफ अनर्गल बातें थानेदार के सामने कहने लगे। लोगों की बातें सुनकर थानेदार ने रिपोर्ट लिखने से इन्कार कर दिया और बहस करने पर मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित महिला के क्षेत्र के बदमाश उन्हें और उनके परिवार को धमका रहे हैं। पीड़ित महिला ने सांसद से भी शिकायत की है। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा