कोरोना महामारी से उबरने के बाद क्रिकेटर हो जाएंगे BUSY! जानें क्या बोले मार्नस लाबुशेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के नये रन मशीन मार्नुस लाबुशेन को उम्मीद है कि कोविड-19 महामारी से उबरने के बाद जब फिर से क्रिकेट शुरू होगा तो इसका कार्यक्रम काफी व्यस्त होगा इस महामारी के कारण सभी तरह के क्रिकेट को रद्द या टाल दिया गया है।

लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ‘‘ इस दौरान जो क्रिकेट नहीं हो रहा उसकी भरपाई के लिए काफी दौरे होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कम समय में ही बहुत सारे मैच खेलने होंगे। हमें बचे हुए मैचों को पूरा करना होगा। कार्यक्रम काफी व्यस्त होगा।’’ इस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा पहले मैच के बाद रद्द हो गया जबकि टी20 विश्व कप का भविष्य भी अधर में है।

प्रमुख खबरें

भारत में दो साल में बनेगा पहला स्वदेशी Civil Aircraft, Ram Mohan Naidu ने दी जानकारी

Rajya Sabha चुनाव में तीसरे उम्मीदवार के बजाय Akhilesh Yadav का ध्यान यूपी की 403 सीटों पर

Assam की Nagaon Lok Sabha Seat पर उपचुनाव: पहले दो घंटे में 17.68 फीसदी मतदान

Tamil Nadu Bypolls: मदुरांतकम और धारापुरम में सुबह तेज मतदान, 49 प्रत्याशी मैदान में