Bharat Jodo Yatra: दिसंबर में शुरू हो सकता है भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण, फरवरी 2024 तक चलेगा

By अंकित सिंह | Nov 07, 2023

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण इस साल दिसंबर से फरवरी 2024 के बीच होने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर से 30 जनवरी, 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा के पहले चरण का नेतृत्व किया था। इस दौरान उन्होंने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों, 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों में 4,081 किलोमीटर की यात्रा की थी। कांग्रेस ने हाल ही में कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा 2.0 ''विचाराधीन'' है। कांग्रेस कार्य समिति के कुछ सदस्यों ने आग्रह किया था कि यात्रा चरण 2 को देश के पूर्वी हिस्से से पश्चिम तक चलाया जाए।

इसे भी पढ़ें: 'हवा, पानी और जमीन...हर जगह घोटाला करती है कांग्रेस', Madhya Pradesh ने JP Nadda का तगड़ा प्रहार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, शिव सेना के आदित्य ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय राउत और एनसीपी की सुप्रिया सुले जैसे विपक्षी नेता भी मार्च के दौरान विभिन्न समय पर राहुल गांधी के साथ चले थे। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को गंभीरता से लिया जा रहा है और वह किसी दिन देश का नेतृत्व करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा