वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 13 जून तक जारी रहेगा: विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2020

नयी दिल्ली।  सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि विदेशों में फंसे भारतीयों को देश में वापस लाने का वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 13 जून तक जारी रहेगा और विस्तारित चरण के दायरे में 47 देश आयेंगे। गौरतलब है कि वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण पहले 22 मई को समाप्त होना था। हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे भारत मिशन का यह चरण 13 जून तक जारी रहेगा। भारत फ्रैंकफर्ट को इस मिशन का केंद्र बनाना चाहता है। बृहस्पतिवार के दोपहर तक इस मिशन के तहत 23,475 भारतीयों को देश में वापस लाया जा चुका है, जिसकी शुरूआत सात मई को हुई थी। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ हम 162 उड़ानों के माध्यम से 47 देशों से अपने नागरिकों को लाने के लिए आशान्वित हैं। इस चरण में इस्तांबुल, हो ची मिन्ह सिटी, लाओस जैसे स्थानों को शामिल किया गया है और अमेरिका और यूरोप से उड़ानों को बढ़ाया जायेगा। ’’ उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, पेरू, मंगोलिया जैसे देशों से भी हमारे नागरिकों ने लौटने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra के रायगढ़ जिले में लैंडिंग के दौरान निजी हेलीकॉप्टर के झुक जाने से पायलट घायल

Prajwal Revanna Sex Scandal | सेक्स टेप कांड में कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Joe Biden ने भारत, चीन, रूस, जापान पर विदेशियों से द्वेष रखने का आरोप लगाया

Rahul Gandhi from Raebareli | कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को मैदान में उतारा, आज भरेंगे पर्चा, अमेठी से जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर