चयनकर्ताओ ने मध्यक्रम के मंझा बल्लेबाज न चुनकर जोखिम उठाया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

नयी दिल्ली। पिछले एक साल से मध्यक्रम को मजबूत करने की तमाम कवायदों के बावजूद विश्वकप के लिये जिस भारतीय टीम का चयन किया गया है उसमें चौथे से छठे नंबर के बीच किसी मंझे हुए बल्लेबाज को न रखकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने बड़ा जोखिम उठाया है। विश्व कप के लिये जो टीम चुनी गयी है उसमें पूरी संभावना है कि चौथे नंबर पर विजय शंकर या केएल राहुल में से किसी एक को उतारा जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी पांचवें और केदार जाधव छठे नंबर की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। निचले मध्यक्रम में सातवां नंबर महत्वपूर्ण होता है जिस पर हार्दिक पंड्या का उतरना तय है।  कुछ पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों की राय में रोहित शर्मा, शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली के असफल रहने पर टीम को मध्यक्रम की कमजोरी भारी पड़ सकती है। उनके अनुसार, ‘‘रोहित, धवन और कोहली की मौजूदगी में भारत का शीर्ष क्रम काफी मजबूत है लेकिन किसी मैच में इन तीनों के नाकाम रहने पर मध्यक्रम की असली परीक्षा होगी और ऐसे में टीम को पारी संवारने वाले बल्लेबाज की कमी खल सकती है और इस लिहाज से चयनकर्ताओं का यह कदम जोखिम भरा कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: अपनी फार्म को विश्व कप में जारी रखना चाहता हूं: मोहम्मद शमी

पिछले एक वर्ष में दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुने गये कार्तिक को भी चौथे नंबर पर उतारा गया जिसमें उन्होंने 122 रन बनाये। वैसे कोच रवि शास्त्री कप्तान कोहली या धोनी को नंबर चार पर उतारने के संकेत पूर्व में दे चुके हैं। कोहली ने पिछले एक साल में केवल एक बार (सात रन बनाये) और धोनी ने तीन मैचों में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की। इन मैचों में धोनी ने 128 रन बनाये जिसमें एक नाबाद 87 रन की पारी भी शामिल है। धोनी का वैसे पांचवें नंबर पर उतरना तय है जिस पर उन्होंने पिछले एक वर्ष में 11 मैचों में 361 रन बनाये। इस पूर्व कप्तान की बेहद धीमी बल्लेबाजी हालांकि पिछले कुछ समय से चिंता का विषय बनी हुई है। बहरहाल अभी मध्यक्रम के तीन प्रमुख स्थानों में वही सबसे मजबूत कड़ी नजर आते हैं और ऐसे में विकेट के पीछे ही नहीं विकेट के आगे भी उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जाधव नंबर छह के लिये अदद बल्लेबाज हो सकते हैं। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले जाधव ने पिछले एक साल में 11 मैचों में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 281 रन बनाये थे। परिस्थिति के अनुसार पंड्या को भी इस नंबर पर उतारा जा सकता है। जाधव के अंतिम एकादश में नहीं होने पर कार्तिक इस स्थान के दावेदार हो सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद