सेंसेक्स 102 अंक टूटा, निफ्टी 18,100 के पास पहुंचा; इन्फोसिस के शेयर गिरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

मुंबई। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 102 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच आईटीसी, मारुति और इन्फोसिस में नुकसान से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 101.88 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,821.62 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63.20 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,114.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में रहा।

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल