By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2016
जम्मू। कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 30 तीर्थयात्रियों का छोटा जत्था आज यहां से रवाना हो गया। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के समापन में अब केवल दो दिन रह गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां के भगवती नगर आधार शिविर से दोपहर के लगभग 12:10 बजे 20 पुरषों और 10 साधुओं का एक नया जत्था दो बसों से रवाना हुआ।
उन्होंने बताया कि यह जत्था आज शाम को अपने गंतव्य पहलगाम और बालटाल आधार शिविर पहुंचेगा जिसके बाद बुधवार को वे वहां से गुफा मंदिर के लिए निकलेंगे। इस साल की अमरनाथ यात्रा 18 अगस्त यानी रक्षा बंधन के मौके पर समाप्त हो जाएगा।