गोलियों की तड़तड़ाहट...जम्मू कश्मीर के डोडा में खड़े होकर बोले मोदी- आपके लिए मैं...

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2024

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के अब कम दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में विभिन्न दलों की ओर से अपना चुनावी कैंपेन जोर शोर से चलाया जा रहा है। बीजेपी की तरफ से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का आगाज कर दिया। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी की यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जो पिछले 42 वर्षों में किसी भी प्रधान मंत्री की डोडा में पहली यात्रा है। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका ये प्यार, आपके ये आशीर्वाद मैं आपके लिए और देश के लिए दोगुनी, तिगुनी मेहनत करके चुकाऊंगा। हम और आप मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे। ये मोदी की गारंटी है।

इसे भी पढ़ें: बारिश हो रही है ज्यादा तो उसे AC के रिमोट की तरह कम-ज्यादा या बंद कर सकेंगे, क्या है मिशन मौसम, जिसे मोदी सरकार ने दी मंजूर

बता दें कि जम्मू कश्मीर में पीएम मोदी का दौरा ऐसे वक्त में हुआ है जब लगातार आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ लगातार जारी है। बारामूला में आतंकियों को ढेर किया गया है।  किश्तवाड़ में मुठभेड़ शुरू होने के कुछ घंटों बाद, बारामूला में सेना और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। वहीं  बारामूला के तापर पाटन में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया ऑपरेशन शनिवार को शुरू हुआ। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।  

प्रमुख खबरें

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up

Rajya Sabha में Nitish Kumar की Entry, 10 April को शपथ, 14 के बाद Bihar में New Government!

FIFA ने विश्व कप फुटबॉल के फाइनल की टिकट की कीमत 10,990 डॉलर तक बढ़ाई

Raghav Chadha से AAP का मोहभंग? Rajya Sabha में पंख कतरे, Ashok Mittal को मिली जिम्मेदारी