तैयार हो गया मंच, 2024 में NDA बनाम INDIA! RJD का तंज- अब बीजेपी को इंडिया कहने में पीड़ा होगी

By अंकित सिंह | Jul 18, 2023

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर आज दो गठबंधनों की महा बैठक हो रही है। एक ओर बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक हो रही है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में एनडीए की बैठक हो रही है। इन सबके बीच विपक्षी एकता ने अपने नए नाम की घोषणा कर दी है। पहले माना जा रहा था कि यूपीए के तहत विपक्षी एकता के बैठक हो रही है। हालांकि, अब यूपीए का नाम बदलकर INDIA कर दिया गया है। इसके संकेत भी विभिन्न दलों के नेताओं की ओर से किए जा रहे ट्वीट से मिलने लगे हैं। 

I  -  Indian  (इंडिया)

N - National (नेशनल)

D - democratic (डेमोक्रेटिक)

I  - Inclusive  (इंक्लूसिव )

A - Alliance  (एलायंस)

दावा किया जा रहा है कि 26 दलों के गठबंधन को INDIA यानी Indian National Democratic Inclusive Alliance (भारतीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक समावेशी गठबंधन) के नाम से जाना जाएगा। राजद ने ट्वीट कर कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है! ट्वीट में यह भी कहा गया है कि अब भाजपा को INDIA कहने में भी पीड़ा होगी!

प्रमुख खबरें

World Cup में Eloy Room का अविश्वसनीय Record, 15 Saves कर Ecuador को बराबरी पर रोका.

Womens Hockey: Team India का Nations Cup पर कब्जा, New Zealand को हराकर Pro League में की एंट्री

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान