By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2024
मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और निरंतर विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 245.32 अंक चढ़कर 80,170.09 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 78.2 अंक की बढ़त के साथ 24,402.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी आई।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 583.96 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।