लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 157 अंक मजबूत, निफ्टी में भी बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

मुंबई। विदेशी निवेशकों की लिवाली के बीच धातु, सूचना प्रौद्योगिकी और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में तेजी से स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लाभ दर्ज हुआ और सेंसेक्स 157 अंक बढ़कर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 156.63 अंक यानी 0.27 प्रतिशत चढ़कर 58,222.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 513.29 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.50 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,331.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। 

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में लौटी तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 513 अंक चढ़ा

दूसरी तरफ भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस के शेयर गिरावट में बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख और तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार मजबूत रहे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू और विदेशी दोनों निवेशकों की लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। धातु, आईटी और रियल्टी जैसे क्षेत्रों में सुधार के साथ कंपनियों के चालू वित्त वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद के बीच बाजार में तेजी आई।’’ एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में बंद हुए। 

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

Kidney Damage Signs: आंखों के नीचे सूजन और यूरिन में झाग? किडनी खराब होने के इन संकेतों को न करें Ignore

40 के बाद Women Health के लिए जरूरी हैं ये 3 Exercises, Core और Pelvic Floor को मिलेगी गजब की मजबूती

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया