संसद के बजट सत्र की अवधि सात अगस्त तक बढ़ा दी गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2019

नयी दिल्ली राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को सदन को सूचित किया कि संसद के बजट सत्र की अवधि सात अगस्त तक बढ़ा दी गई है ताकि आवश्यक सरकारी विधायी कामकाज संपन्न हो सके।पूर्व में सत्र की अवधि 26 जुलाई अर्थात आज तक ही थी। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने कहा कि सदन की बैठक सात अगस्त तक बढ़ा दी गई है। नायडू ने कहा कि सत्र की इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा।सत्र की बढ़ी हुई अवधि के लिए सरकार के एजेंडे की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को रोकने के लिए ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019’, कंपनी (संशोधन) विधेयक 2019, मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2019 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन विधेयक 2019सहित अन्य विधेयकों को सदन में पेश किया जाएगा।

‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019’ को कल लोकसभा की मंजूरी मिल चुकी है।तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सुझाव दिया कि सत्र की बढ़ाई गई अवधि में प्रश्नकाल नहीं होगा इसलिए शून्यकाल का समय बढ़ाया जाना चाहिए। शून्यकाल का समय 11 बज से 12 बजे के बजाय हर दिन 11 बजे से एक बजे तक कर दिया जाना चाहिए ताकि सदस्य ज्यादा से ज्यादा मुद्दे उठा सकें।उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी सदस्यों ने मीडिया को मजबूत करने के मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा के लिए नोटिस दिया है। इस पर सभापति ने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे।उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को ही निचले सदन में सत्र को सात अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?